IHGF दिल्ली फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ के शिल्पियों की शानदार भागीदारी

धमतरी। IHGF Delhi Fair 2026 में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक शिल्प की झलक देखने को मिली। Export Promotion Council for Handicrafts द्वारा India Expo Mart में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मेले में देश-विदेश के हजारों होलसेल खरीदार और निर्यातक अपने उत्पादों के साथ शामिल हुए।इस आयोजन में झिटकू मटकी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड कोंडागांव के माध्यम से छत्तीसगढ़ के कई पारंपरिक शिल्पकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।इनमें प्रमुख रूप से कष्ट शिल्पी,ढोकरा कलाकार  बांस शिल्पी तथा भित्ति चित्रकार शामिल रहे।मेले में भारत के साथ-साथ अमेरिका, यूरोप, मध्य-पूर्व और एशिया के कई देशों से आए बड़े-बड़े होलसेल बायर और आयातकों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया।एवं जो उत्पाद पसंद आए, उनके मूल्य निर्धारित कर बड़ी मात्रा में ऑर्डर भी दिए गए। इससे स्थानीय शिल्पकारों को वैश्विक बाजार से जुड़ने का सुनहरा अवसर मिला।धमतरी के काष्ठ शिल्पी उमेश साहू ने कहा कि इस मेले में भाग अत्यंत प्रेरणादायक अनुभव रहा।इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर विभिन्न देशों के खरीदारों और निर्यातकों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला।इससे यह समझने में मदद मिली कि विदेशी बाजार में किस प्रकार के डिज़ाइन, फिनिशिंग और पैकेजिंग की मांग रहती है। कई बायर भारतीय पारंपरिक कला के प्रति विशेष रुचि दिखा रहे थे, जिससे भविष्य में निर्यात की संभावनाएं और मजबूत होंगी।सरकार द्वारा राज्य के शिल्पकारों को इस तरह के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भेजना बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे न केवल कलाकारों को अपने उत्पादों को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है, बल्कि उन्हें निर्यात व्यापार की प्रक्रिया को समझने का भी अनुभव मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *