
धमतरी। नगर निगम द्वारा शहर में पेयजल की शुद्धता एवं नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए,गोकुलपुर, भटगांव रोड, शीतला पारा, आंगनवाड़ी परिसर, नवागांव, गंगा तालाब, बानिया तालाब, सुगंध तालाब सहित कुल 17 मोटर पंपों में क्लोरीन घोल का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।शेष में भी घोल डालने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी,ताकि जलजनित बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।अधिकारियों ने बताया कि मौसम परिवर्तन को देखते हुए पानी की गुणवत्ता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, इसलिए समय-समय पर क्लोरीन घोल डाला जा रहा है।साथ ही जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं पानी की गुणवत्ता की जांच भी नियमित रूप से की जा रही है।


