
त्रैमासिक रिटर्न ईआर-1 हेतु मांगी जानकारी
धमतरी। शासन के मंशानुरूप कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा रोजगार कार्यालय अधिनियम 1959 के अंतर्गत त्रैमासिक रिटर्न ईआर-1 के लिए नया ई-पोर्टल तैयार किया गया है।जिसमें जिले के सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के सभी नियोजकों का प्रारंभिक पंजीयन किया जाना है।अतः सभी संबंधित फर्म/संस्थाओं से अनुरोध है कि वे शासन के विभागीय पोर्टल https://www.erojgar.cg.gov.in/employer पर अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से शीघ्र पूर्ण करें।इस संबंध में निर्धारित प्रपत्र पूर्व में प्रेषित किया जा चुका है।नियोजक निर्धारित प्रारूप में जानकारी तैयार कर ईमेल आईडी empdhamtari@gmail.com पर या डाक/विशेष वाहक के माध्यम से शीघ्र प्रेषित करें, ताकि विभागीय पोर्टल पर संस्था का पंजीकरण समय-सीमा में किया जा सके।तथा प्रेषित जानकारी के साथ संस्था के लोगो की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।


