निर्मित सड़क का गुणवत्ता निरीक्षण किया गया

सुधार हेतु 15 दिवस की समय-सीमा निर्धारित

धमतरी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत वर्ष 2021-22 में जिले में निर्मित सड़क T-10 सकरी–परस्टी से धुमा PWD मेनरोड तक के मार्ग का गुणवत्ता निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पूर्व में दिए गए सुधारात्मक निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई,परीक्षण में पाया गया कि कुछ बिंदुओं पर सुधार कार्य लंबित है।इस पर संबंधित ठेकेदार को निर्धारित मापदंडों के अनरूप समस्त सुधार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।सड़क के नियमित संधारण (मेंटेनेंस) कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा मार्ग की टिकाऊपन और यातायात सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए,जिससे आवागमन सुगम हो, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले तथा ग्रामीण अंचलों के नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाजार जैसी मूलभूत सुविधाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित हो सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *