

शराब परोसने, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों एवं अवैध कृत्यों पर विशेष निगरानी, उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही
धमतरी। जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में होटल, ढाबा एवं लॉजों की सघन चेकिंग की गई।यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया।चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा होटल एवं लॉज संचालकों के आगंतुक पंजी (रजिस्टर) का निरीक्षण किया गया तथा ठहरे हुए व्यक्तियों के पहचान पत्रों का सत्यापन कर संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर जानकारी एकत्रित की गई तथा उस पर विशेष निगरानी रखी गई।साथ ही होटल एवं ढाबों में विशेष रूप से जांच की गई।संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें, प्रत्येक आगंतुक का वैध पहचान पत्र दर्ज करें, सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा चोरी की आशंका की सूचना तत्काल संबंधित थाना को दें।जिससे जिले में शांति, सुरक्षा एवं अनुशासन कायम रखा जा सके तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।


