ग्राम – उड़ेना को मिला पानी टेंकर,

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने पूजन के बाद किया वितरण

धमतरी। ग्राम उड़ेना में पूर्व जिला पंचायत के उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर ने कार्य योजना वर्ष 2024-25 के तहत पानी टैंकर का वितरण किया।इस मौके पर चन्द्राकर ने कहा कि पूर्व में ग्राम पंचायत उड़ेना प्रतिनिधियों के द्वारा पेयजल संकट को देखते हुए पानी टैंकर की मांग किया गया था।जिसका वितरण आज किया गया।इस टैंकर से ग्रामीणों को पानी की किल्लत से राहत मिलेगी एवं नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।वहीं सरपंच तेजराम ने कहा की विभिन्न सार्वजनिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में पेयजल आपूर्ति हेतु दिक्क़तो का सामना करना पड़ता था।अब टैंकर प्राप्त हो जाने से पेयजल की समस्या का समाधान हो जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *