भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा

प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में जिले में नई टीम का गठन

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं सहमति से महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है।जिसका उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, महिला सशक्तिकरण तथा बूथ स्तर तक संगठन विस्तार करना है।
जिला संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है, कि नवगठित महिला मोर्चा की टीम संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा ये केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य करेगी।साथ ही सामाजिक सहभागिता एवं महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में यह नई टीम सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *