करही में महाशिवरात्रि पर्व पर बूढादेव मंदिर परिसर में लगा मेला

क्षेत्र के आराध्य देवी-देवता हुए शामिल, लोगों ने श्रद्धा-भक्ति के साथ किया पूजा-अर्चना
धमतरी। वनांचल क्षेत्र में भी महाशिवरात्रि के अवसर पर कुछ चिन्हांकित जगहों पर मेला का आयोजन हुआ।जंगल व पहाड़ों के बीच संचालित ग्राम पंचायत रिसगांव क्षेत्र के ग्राम करही में मेला का आयोजन हुआ,जिसमें सरपंच बिरबल पदमाकर, चंद्रकुमार अग्रवानी, लक्ष्मीनाथ मरकाम, दुलारू राम मरकाम आदि शामिल हुए।ग्रामीणों ने बताया कि टाईगर रिजर्व क्षेत्र के ग्राम करही में हर वर्ष बूढ़ादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर मेला का आयोजन होता है।इस दिन सुबह से ही क्षेत्र के आदिवासी समाज के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए लोगों व समाजजनों की आवाजाही शुरू हो गई,जहां देवी-देवता मेला का परिक्रमा कर पूरे रीति-रिवाज के साथ कई परंपरा निभाया।क्षेत्र में पूजा-अर्चना के साथ सुख-समृद्धि की कामना की गई।मेला में सभी वर्ग के लोग शामिल हुए, जिनमें मेला को लेकर काफी उत्साह बना रहा है।दिन में मेला का उत्साह बना रहा और रात में मनोरंजन के लिए कार्यक्रम रखा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *