
शासकीय माध्यमिक शाला नवागांव (वार्ड) के विद्यार्थियों ने गाड़ा सफलता का झंडा, विभिन्न विधाओं में मारी बाजी
धमतरी। डॉ. शोभा राम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,में आयोजित ‘जिला स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ समारोह में शासकीय माध्यमिक शाला नवागांव (वार्ड) के कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने कुल 8 विभिन्न विधाओं में भाग लेकर अपनी मेधा और नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया।छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (CCOST) के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में भाषण (स्पीच) प्रतियोगिता: शाहिना बानो ने प्रथम स्थान,वाद-विवाद प्रतियोगिता:कु. आसमान ने प्रथम तथा दीपाली फूटान ने द्वितीय स्थान,निबंध में,आकांक्षा यादव ने प्रथम स्थान,मॉडल में शीतल साहू ने प्रथम,वहीं पोस्टर प्रतियोगिता,चंद्रहास कुंजाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस उपलब्धि पर संस्था प्रमुख ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण (Scientific Temper) और प्रतिस्पर्धी भावना का विकास होता है।तथा सभी विजेता छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


