जोगीडीह में श्रीराम चरित मानस कथा का आयोजन, रंजना साहू हुई शामिल

जब समाज धर्म, संस्कार और सदाचार के मूल्यों को अपनाता है, तो ही धार्मिक आयोजन की सार्थकता सिद्ध होता है : रंजना साहू

धमतरी। ग्राम जोगीडीह में समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से पहली बार श्रीराम चरित मानस कथा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं।कार्यक्रम का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।इस दौरान साहू ने सभी के साथ मिलकर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।साहू ने कहा कि श्रीराम चरित मानस हमें जीवन में संयम, सेवा और परोपकार का मार्ग दिखाता है।साहू ने ग्रामीणों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन आपसी प्रेम, सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत बनाते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक से जोड़ने का कार्य करते हैं,इस आयोजन की सफलता के लिए समस्त ग्रामवासियों को शुभकामनाएँ दीं और क्षेत्र की निरंतर उन्नति व खुशहाली की कामना की।वहीं अंगीरा ध्रुव ने कहा कि आस्था से जुड़े आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना को बढ़ाते हैं।भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का आह्वान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *