किसी भी दिवस के नाम पर अभद्रता और अश्लीलता और भारतीय संस्कृति का दोहन, बर्दास्त नहीं दीपक सिंह ठाकुर

पुलवामा के वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस मनाए_हिन्दू जागरण मंच

धमतरी। 13 फरवरी को हिंदू जागरण मंच जिला कार्यकारणी की बैठक रखी गई।जिसमें जिला संयोजक ने बताया कि 14 फरवरी पुलवामा हमले में 40 से अधिक वीर सपूतों को बम ब्लास्ट कर सुहागिन मातृशक्ति, बहनों की सुहाग उजाड़कर उनके पूरे परिवार असहनीय पीड़ा दी गई थी।साथ ही हमारी सेना की भारी अपूर्णीय छति हुई , पर उन जवानों ने जिस देश के युवा पीढ़ी के सुरक्षा में अपना प्राण दान न्योछावर किया वो भारतीय सभ्यता के विरुद्ध वेलेटाइन मनाते है, हिन्दू जागरण मंच ने समाज में इस काले दिन को लेकर जागरूकता लाते हुए,प्रत्येक भारतीय नागरिको से आग्रह किया कि इस दिन हमें वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए, सम्मान देना चाहिए सनातन संस्कृति में मातृ पितृ पूजन कर अपने माता पिता को सम्मान करना चाहिए,पाश्चात्य संस्कृति एवं भारत की सनातन धर्म ,संस्कृति _सभ्यता को नष्ट करने में लगे हुए विधर्मियो से सावधान रहना चाहिए।अगर सार्वजनिक जगहों पर सनातन संस्कृति को ठेस पहुचे तो उचित कार्यवाही प्रशासन के माध्यम से हिन्दू जागरण मंच जरूर कराएगा,जिसकी संपूर्ण तैयारी जागरण मंच के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बंधु जन कर लिए है।अतः युवा बंधु जन अपने घरों में मातृ पितृ पूजन ,और चौक चौराहों में वीर सपूतों की शहीदी सम्मान दिवस मनाए और वीर जवानों का सम्मान करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *