सेना भर्ती हेतु अधिसूचना जारी, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

यह अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध है।

धमतरी। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक संचालित की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन संभावित रूप से 1 जून से 10 जून के मध्य किया जाएगा। परीक्षा की तिथि एवं अन्य जानकारी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप) में हेल्पडेस्क की व्यवस्था की गई है।तथा किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण हेतु दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते है।यह चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं योग्यता आधारित है।अतः किसी भी प्रकार के दलाल अथवा भ्रामक व्यक्तियों के संपर्क में न आएं तथा केवल आधिकारिक वेबसाइट और कार्यालय से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *