
मखाना खेती, पीएम श्री स्कूल, वर्किंग वुमेन हॉस्टल एवं स्किल सेंटर का किया अवलोकन
धमतरी। प्रभारी सचिव शम्मी आबिदी ने आज धमतरी प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों एवं संचालित गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण किया।डांडेसरा-छाती में मखाना खेती का निरीक्षण करते हुए प्रभारी सचिव ने कृषि आधारित नवाचार की सराहना की।तथा महिला स्व-सहायता समूहों को इस गतिविधि से जोड़कर आयवृद्धि एवं आत्मनिर्भरता बढ़ाने के निर्देश दिए।साथ ही पीएम श्री स्कूल बठेना में लाइब्रेरी, अटल टिंकरिंग लैब, डिजिटल संसाधनों एवं आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन कर,विद्यार्थियों से परीक्षा तैयारियों के संबंध में चर्चा कर शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली,एवं शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु नवाचार अपनाने और विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए तैयार करने पर बल दिया।आवासीय सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं स्वच्छता का जायजा लिया।हॉस्टल की व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त करते हुए,अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक कार्यरत महिलाओं को इस सुविधा से जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि यह परिसर पूर्ण क्षमता से संचालित हो सके।वहीं कोलियरी स्थित नव-निर्मित स्किल सेंटर (को-वर्किंग भवन) का निरीक्षण करते हुए,प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी ली। युवाओं को स्थानीय उद्योगों, स्वरोजगार एवं स्टार्टअप गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष बल देते हुए,कहा कि कौशल विकास रोजगार सृजन का प्रभावी माध्यम है।


