

धमतरी। प्रभारी सचिव,शम्मी आबिदी ने ग्राम संबलपुर में बिहान योजना अंतर्गत नवनिर्मित आजीविका सेवा केंद्र, बिहान बाजार एवं बिहान कैंटीन का विधिवत शुभारंभ किया।इस अवसर पर महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों से बातचीत कर कार्यों की सराहना की तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कहा कि “बिहान योजना राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है।यह केंद्र न केवल महिलाओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराएंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर उत्पादन, विपणन एवं सेवा सुविधाओं को भी सुदृढ़ करेंगे।इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।बिहान के अंतर्गत संचालित आजीविका सेवा केंद्र उपलब्ध सेवाओं की विस्तार से जानकारी ली तथा पशु सखी प्रशिक्षण एवं अन्य कौशल विकास गतिविधियों की समीक्षा की।साथ ही खेती-किसानी में उपयोग होने वाली जैविक दवाइयों एवं उपयोगी सामग्री की भी उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कॉपी-किताबों का विक्रय भी प्रारंभ किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर आवश्यक वस्तुएं सुलभ हो सकें।कलेक्टर ने सचिव को बिहान योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, महिला स्व-सहायता समूहों की उपलब्धियों तथा महिला सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी।


