
धमतरी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला पंचायत सभाकक्ष में ई-ऑफिस प्रणाली, e-HRMS एवं SPARROW से संबंधित एक दिवसीय विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।इस दौरान साक्षी एवं दीप्ती, प्रोजेक्ट इंजीनियर (ई-ऑफिस) द्वारा अधिकारियों को पत्राचार, नोटशीट, फाइल मूवमेंट, अनुमोदन प्रक्रिया, डायरी-डिस्पैच, दस्तावेज अपलोड, स्कैनिंग, डिजिटल हस्ताक्षर एवं फाइल ट्रैकिंग सिस्टम की जानकारी दी गई।साथ ही e-HRMS प्रणाली के तहत सेवा पुस्तिका, अवकाश, पदस्थापना एवं वेतन संबंधी विवरणों के ऑनलाइन प्रबंधन की जानकारी दी गई। वहीं SPARROW प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन प्रविष्टि एवं अनुमोदन प्रक्रिया पर मार्गदर्शन दिया गया, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और समयबद्ध हो सके।


