
रात्रिकालीन गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों,संदिग्ध वाहनों की जांच एवं त्वरित कार्यवाही पर विशेष जोर
धमतरी। जिले में संचालित तीनों हाईवे पेट्रोलिंग यूनिट में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त बैठक ली गई।बैठक के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विस्तृत चर्चा की गई।तथा जवानों को निर्देशित किया गया कि हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित जांच की जाए तथा ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


