
धमतरी। ग्राम झिरिया नयापारा में जय मां बांधा दाई कबड्डी दल द्वारा 7 व 8 फरवरी को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।प्रतियोगिता में अनेक गांवों से लगभग 30 दल प्रतिभागी बने,जिसमें प्रथम पुरस्कार 10001 रुपया व प्रतीक चिन्ह झिरिया की टीम ने, द्वितीय पुरस्कार 7001 रुपया व प्रतीक चिन्ह चर्रा की टीम, तृतीय पुरस्कार 5001 रुपया व प्रतीक चिन्ह परसटठी की टीम और चतुर्थ पुरस्कार 3001 रुपया व प्रतीक चिन्ह कंडेल की टीम ने जीती।पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया।


