कलेक्टर श्री मिश्रा ने 15 दिनों के भीतर MBU अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के दिए निर्देश
धमतरी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला में 5 से 15 वर्ष एवं 15 वर्ष से अधिक आयु के स्कूली बच्चों के लिए Mandatory Biometric Update (MBU) अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है।ताकि बच्चों के आधार विवरण को समय पर अद्यतन कर भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक बाधा से बचाना है।
इसी क्रम में 9 फ़रवरी को शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक अपडेट किया गया। वहीं 10 को स्कूलों में MBU शिविर संचालित किए ,इसके अलावा 11 फ़रवरी को विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित है।UIDAI के अनुसार बच्चों की आयु बढ़ने के साथ उनके बायोमेट्रिक विवरणों में परिवर्तन होता है, ऐसे में समय पर अपडेट न होने पर आधार प्रमाणीकरण में विफलता,से शासकीय योजनाओं का लाभ रुक सकता है। साथ ही परीक्षा फॉर्म भरने, प्रवेश प्रक्रिया, प्रमाण पत्र निर्माण, DBT भुगतान, बैंक, पैन एवं सिम कार्ड लिंकिंग जैसी सेवाओं में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों का Mandatory Biometric Update आगामी 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए।


