
बालोद। 5 से 7 फ़रवरी तक तीन दिवसीय अंडर 16 राज्य स्तरीय बालिका हाकी प्रतियोगिता का आयोजन आत्माराम कुभंज कन्नेवाड़ा मैदान में किया गया।जिसमें पूरे छग,की टीम ने भाग लिया, फ़ाइनल बिलासपुर व रायपुर के बीच भिडंत हुआ,इस दौरान बिलासपुर की बालिका ने 10 गोल कर रायपुर की बालिका टिम को पराजित किया।यह रोमांचक मैच लगभग एक घंटे चले इस दौरान खिलाड़ीयों के उत्सावर्धन हेतु पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि हेमराज सोनी कहा की हाकी भारत की राष्ट्रिय खेल है, पूरे विश्व के जहां जहां हाकी खेलते वे भी जानते है की यह खेल की परंपरा भारत की देन है,आज हाकी खेल से हमने विश्व कप विजयी हुए है।सरकार हाकी को प्रोत्साहित करने के लिए एकडेमी का गठन किया गया है।आज लगभग हर जिले हमारी बहने खेलने के लिए प्रशिक्षण ले रहे,इस खेल यश प्रसिद्धी रोजगार भी मिलता है, हमे स्वदेशी खेल पर ज्यादा रूचि लेना चाहीए।छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी की प्रतिभा से राष्ट्रिय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान व लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।


