
धमतरी। मखाना खेती के विस्तार एवं विकास हेतु भारत सरकार द्वारा “Central Sector Scheme for Development of Makhana”प्रारंभ की गई है। यह योजना किसानों के लिए एक नवीन, लाभकारी एवं टिकाऊ कृषि विकल्प के रूप में उभर रही है।जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में 7 ग्राम पंचायतों पीपरछेड़ी, सरसोंपुरी, छाती/डाड़ेसरा, राखी, रांकाडीह, मोतिमपुर एवं सांकरा के कुल 125 एकड़ तालाबों में मखाना खेती किए जाने का निर्णय लिया गया है।योजना की शुरुआत छाती/डाड़ेसरा से की गई है, जहां महिला स्व सहायता समूहों की सक्रिय सहभागिता के साथ मखाना की खेती का कार्य प्रारंभ किया गया है।इस पहल में कुल 25 महिला कृषक समूह शामिल हैं, जो महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है।तथा कृषि एवं मत्स्य विभाग द्वारा किसानों एवं महिला समूहों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे उत्पादन की गुणवत्ता एवं उत्पादकता में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।


