शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ संगी मिलन

शाला के नाम किया छात्र छात्राओं ने 7 लाख 57 हजार रुपए

धमतरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहावा में भुत पुर्व छात्र छात्राओं का महा मिलन समारोह हुआ,जिसे संगी मिलन नाम दिया गया।इसमें 1974 से 2025 तक 52 बैच के छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए,कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती कि पुजा अर्चना के साथ शुरू हुई,वरिष्ठ शिक्षकों का मंच में स्वागत सम्मान हुआ, शाला में पढ़ रहे छात्रों ने संस्कृति प्रस्तुति कर सभी बैच को क्रमशः मंच दिया गया।आयोजक समिति ने पूर्व छात्र छात्राओं को मुमेटो देकर सम्मानित किया,तथा पूर्व छात्र छात्राओं ने विद्यालय एवं गुरूओ के प्रति अपनी अपनी बातों को रखा, मंच में अपने अपने अंदाज मे नृत्य गीत प्रस्तुत कर पुरानी यादों को ताजा किया। सभी ने अपने स्वेच्छा अनुसार।विद्यालय को सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर समाजसेवी रामाराव बघेल ने कहा यहां सम्मेलन सिर्फ एक मिलन नहीं है, विद्यालय में बीते दिनों की यादों को जीना है।कहा कि इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर हम सभी छात्र छात्राएं अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, जिस विद्यालय से हम आगे बढे हैं उस विद्यालय के सर्वोच्च विकास के लिए हम सब को मिलकर सहयोग करना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *