नक्सल विरोधी अभियान को मिली बड़ी सफलता

आत्मसमर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर बीजीएल, रायफल व विस्फोटक सामग्री बरामद

धमतरी। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन हेतु सर्चिंग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में डीआरजी टीम नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी।सर्चिंग के दौरान आत्मसमर्पित नक्सली भूमिका एवं अमिला की निशानदेही पर थाना मैनपुर क्षेत्रांतर्गत सेमरा पहाड़, जिला गरियाबंद से नक्सलियों द्वारा छुपाकर एवं डम्प कर रखे गए हथियार एवं भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *