

कुरूद क्षेत्र की प्रगति में बिजली की निर्बाध आपूर्ति की भूमिका अहम – अजय चंद्राकर
धमतरी। छ्त्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के कुरूद संभाग ने रजत महोत्सव का आयोजन किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय चंद्राकर ने कहा है कि कुरूद सहित आस-पास के क्षेत्र में प्रगति के पीछे विद्युत की निर्बाध आपूर्ति की बड़ी भूमिका है।विद्युत आज प्रदेश की पहचान से जुड़ा विषय है।मंगल भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चंद्राकर ने विदयुत उपभोक्ताओं को सम्मानित किया।चंद्राकर ने कहा कि पूरे प्रदेश में कुरूद क्षेत्र में विद्युत का सबसे अधिक विकास कार्य हुआ है जिससे क्षेत्र के लोगों को कृषि ,उद्योग , शिक्षा आदि क्षेत्रों में सफलता मिलती है।मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए इसे एक आम घरेलू उपभोक्ता के लिए लाभप्रद बताया और आने वाले समय की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में सौर ऊर्जा को सबसे प्राथमिक स्त्रोत बताया।वहीं कार्यक्रम की अध्यक्ष एवं विशिष्ट ने कहा कि प्रदेश के विद्युत उपभोक्ता 25 वर्षों में 19 लाख से 65 लाख हो गए हैं और आज प्रदेश की पॉवर कंपनी सभी को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने में सफल हो पा रही है।


