
समाजिक एकता की मजबूत बुनियाद का निर्माण करेगा खेल -: राजेंद्र शर्मा
धमतरी । सिंधी समाज द्वारा युवाओं को खेल के क्षेत्र में तैयार करने की दृष्टि से सिंधी प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का आयोजन मिशन ग्राउंड में किया जा रहा है।जिसमें शहर के साथ-साथ इसकी लोकप्रियता समाज के अन्य शहर में निवास करने वाले लोगों के बीच में भी देखने को मिल रही है, रविवार के दिन काफी संख्या में दर्शन भानु प्रतापपुर के साथ ही अन्य क्षेत्र से भी आए हुए थे।क्रिकेट मैच के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप राजेंद्र शर्मा ने क्रिकेट टीम के बीच टॉस कर कहा कि आज समाज में जिस एकता, प्रेम, भाईचारा की आवश्यकता महसूस की जा रही है उसकी मजबूत बुनियाद खिलाड़ी भावना को अपने में समाहित यह मैदान के साथ ही इस पवित्र खेल से ही निर्मित होगा। वही अध्यक्षता कर रहे आमापारा वार्ड के पार्षद विजय मोटवानी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का एक सशक्त एवं सार्थक मंच बनता है और यहीं से आगे चलकर खिलाड़ी विभिन्न प्रतिस्पर्धा में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज का नाम रोशन करेंगे।


