
युवाओं को भविष्य के काम के लिए तैयार करने के साथ मध्यम वर्ग को विकसित बनाने सरकार ने दिखाई मजबूत प्रतिबद्धता- चेतन
धमतरी। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश को बजट में बड़ी सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल और केमिकल पार्क व माइनिंग कॉरिडोर का एलान यहां उधोगो को नई जान देकर रोजगार के अवसर पैदा करेगा। युवाओं को ध्यान में रखते हुए देश मे 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में एबीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब्स खोलने की घोषणा की गई है।साथ ही एमएसएमई उद्योगों को समर्थन देने और मध्यम वर्ग को विकसित करने के लिए मजबूत प्रतिबद्धता दर्शाई गई है।बजट में टैक्स स्लैब में बदलाव की भी घोषणा की गई है,देश मे इंटरनेट कनेक्टिविटी और डिजिटल नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।इस बजट के माध्यम से प्रधानमंत्री ने सिद्ध किया है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का संकल्प है।इस बजट में न सिर्फ हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को सशक्त बनाने का एक स्पष्ट ब्लूप्रिंट है, बल्कि उसे प्रोत्साहन देने का एक जमीनी विजन भी है, जो उसे हर कदम पर मदद करेगा।यह वित्त मंत्री का अब तक का सबसे बेहतर बजट है। इन्फ्राक्टचर, कनेक्टिविटी, एक्सपोर्ट, एमएसएमई, एग्रीकल्चर, कृषि उत्पाद, पशुपालन, डेयरी, प्रोडक्शन को आगे बढ़ाने सरकार ने विशेष ध्यान दिया,बजट से साफ झलका की विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम उठाना जारी है।


