केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव का दौरा, विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

बिहान दीदियों से बातचीत, पीएमजीएसवाई सड़क व आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

धमतरी। ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव अमित शुक्ला ने जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी स्तर पर समीक्षा करते हुए,ग्राम पंचायत चारमुड़िया में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया तथा ग्राम चर्रा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों का भ्रमण किया।इस अवसर पर शुक्ला को महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत लागू क्यूआर कोड प्रणाली का डेमो प्रस्तुत किया गया।तथा चर्रा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की सराहना की।तत पश्चात बिहान योजना से जुड़ी महिला दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें टीम द्वारा योजनाओं एवं गतिविधियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।इस दौरान क्लार्ट मैप (CLART Map) के माध्यम से जल योजना निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी ली गई। साथ ही चाटौद क्षेत्र में ग्रीन फायर वर्क के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों को उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार एवं प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों का भी अवलोकन किया कर,शुक्ला ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की योजनाएं जिले में जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू हो रही हैं। महिला सशक्तिकरण के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है, जो समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *