
धमतरी। कल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ आरक्षक बंशीलाल पैकरा का सेवानिवृत्त होने पर विदाई कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में पैकरा द्वारा दिए गए अनुकरणीय एवं कर्तव्यपरायण सेवा कार्यों को स्मरण किया गया।इस अवसर पर कार्यालय में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पैकरा के 41 वर्षों के दीर्घ सेवाकाल को पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया।साथ ही एसपी द्वारा उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की हार्दिक शुकामनाएं की गईं।


