धमतरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्य धाम सिविल लाइंस में 77 वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण का आयोजन उमंग उल्लास के साथ संपन्न हुआ।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने कहा,आज हमें गर्व है कि हम आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। आज के दिन हमारा संविधान बना है। हम सभी को मिलकर यह संकल्प लेना है कि हमें अपनी भारत भूमि को स्वर्णिम भारत बनाना है ,अखंड भारत बनाना है ।परमात्मा की याद में रहकर अपने देश को विकारों से भी मुक्ति दिलानी है।हम उन वीर शहीदों को भी याद करते हैं, श्रद्धांजलि समर्पित करते हैं। जिन्होंने अपना प्राण न्योछावर कर देश को आजादी दिलाई है।वहीं विभोर नंदा ने गणतंत्र का महत्व बताते हुए कहा कि हमारे देश के नागरिकों को संविधान द्वारा प्राप्त कर्तव्य और अधिकार का सही ढंग से परिपालन करने से ही श्रेष्ठ नागरिक और समृद्ध देश का निर्माण कर सकते हैं।


