समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रगति पर

जिला स्तरीय टीम द्वारा उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण, 37 किसानों का 2140 क्विंटल धान समर्पित

धमतरी। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारु एवं प्रगति के साथ संचालित किया जा रहा है।पंजीकृत किसानों का निर्धारित समयावधि में धान खरीदी सुनिश्चित करने हेतु खरीदी लिमिट में वृद्धि की गई है।कलेक्टर निर्देशन में जिले में धान उपार्जन की व्यवस्था सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।तथा जिला स्तरीय निरीक्षण टीम द्वारा तहसील नगरी अंतर्गत लैम्प्स गट्टासिल्ली के धान उपार्जन केंद्र गट्टासिल्ली एवं करैहा के आश्रित ग्रामों में किसानों के रकबा एवं धान समर्पण की जांच की गई।निरीक्षण के दौरान कुल 17 किसानों के 31.94 हेक्टेयर रकबे का सत्यापन किया गया।साथ ही किसानों को धान उपार्जन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं समयसीमा की जानकारी भी दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *