सोमनाथ स्वाभिमान पर्व,के अंतर्गत रुद्रेश्वर में हुआ विशेष पूजा-अर्चना एवं ऊँकार जाप

सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता, आत्मसम्मान और सनातन संस्कृति का प्रतीक है : रंजना साहू

धमतरी।भारतीय जनता पार्टी मंडल गंगरेल,के तत्वावधान में ग्राम रुद्री स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा, अभिषेक एवं ऊँकार जाप का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यह पर्व महमूद गजनी के द्वारा सोमनाथ मंदिर पर किए गए आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मनाया जा रहा है। सोमनाथ मंदिर भारतीय सभ्यता, संस्कृति और आस्था का महान प्रतीक रहा है, जिसने हजार वर्षों तक आक्रमणों, विध्वंस और संघर्षों के बावजूद पुनरुत्थान का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसी इतिहास को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री के आव्हान पर भाजपा द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026 के रूप में यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिव भक्ति के माध्यम से राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की एकता के लिए प्रार्थना की।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता, आत्मसम्मान और सनातन संस्कृति का प्रतीक है।यह हमें यह सिखाया है कि कितनी भी बार आघात आएं, हमारी संस्कृति कभी समाप्त नहीं हो सकता।यह हमारी सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने का माध्यम है।तथा युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने इतिहास को जानें, समझें और उस पर गर्व करें। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने कहा यह पर्व हमारी आस्था और स्वाभिमान का पर्व है। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। वहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सनातन संस्कृति की शक्ति ही है कि हजार वर्षों के संघर्ष के बाद भी वह आज और अधिक मजबूत होकर खड़ी है।तथा महिलाओं की सहभागिता पर बल देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में महिलाओं की भूमिका समाज को नई दिशा देती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *