
कलेक्टर ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी
धमतरी। भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के लिए जिले में प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।कलेक्टर ने जनगणना कार्य के लिए,अधिकारियों को जिला जनगणना अधिकारी, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, चार्ज जनगणना अधिकारी, नगर चार्ज जनगणना अधिकारी के रूप में दायित्व सौंपे हैं।ये अधिकारी जनगणना की प्रारंभिक गतिविधियों, प्रशिक्षण, सुपरविजन एवं अन्य आवश्यक कार्यों का संचालन करेंगे।कलेक्टर ने कहा कि सभी नियुक्त अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करें।तथा सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।


