कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस आयोजन के संबंध में ली बैठक, सौंपी जिम्मेदारी

डॉ.शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित होगा मुख्य समारोह

धमतरी। कलेक्टर ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को पूरी गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने हेतु अधिकारियों की बैठक लेकर जिम्मेदारी सौंपी।कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्य समारोह एकलव्य खेल मैदान में आयोजित किया जायेगा।कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी कार्यालयों में सुबह 7.30 बजे तक ध्वजारोहण कर लिया जाए और अधिकारी सुबह आठ बजे कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण के लिए उपस्थित हों।मुख्य समारोह के लिए अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को सुबह 9 बजे एकलव्य खेल मैदान में किया जाएगा।इस दौरान कलेक्टर ने अपर कलेक्टर देवहारी को समारोह की सम्पूर्ण व्यवस्था और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं पुलिस विभाग को ध्वजारोहण के बाद,ध्वज की व्यवस्था सहित परेड निरीक्षण और निर्धारित प्रोटोकॉल इत्यादि की व्यवस्था करने का जिम्मा दिया।समारोह की सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए लोक निर्माण, आयुक्त, नगर निगम जिम्मेदार होंगे और वे सभी संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य सम्पादित करेंगे।तथा अन्य सभी आवश्यक तैयारियां समयपूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश ने संबंधित अधिकारियों को दिये है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *