
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का 14 फरवरी से पहला संस्करण,आदिवासी खेल प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच,
धमतरी। भारतीय खेल प्राधिकरण,खेल, एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का प्रथम संस्करण 14 फरवरी से राज्य में आयोजित किया जाएगा।इस आयोजन में कुल 9 खेलों को शामिल किया गया है, जिसके लिए चयन हेतु चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी तक रायपुर एवं बिलासपुर में आयोजित किए जा रहे हैं।यह प्रतियोगिता अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करेगी। छत्तीसगढ़ खेल प्रतिभाओं से समृद्ध है और लगभग हर जिले में चयनित खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी उपलब्ध हैं।
चयन ट्रायल का कार्यक्रम रायपुर 6 से 8 जनवरी को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम होगा।वेटलिफ्टिंग 6 जनवरी, प्रातः 9 बजे
कुश्ती एवं फुटबॉल व हॉकी 7 से 8 जनवरी, प्रातः 9 बजे
बिलासपुर 7 से 8 जनवरी 2026
एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी (रिकर्व/कंपाउंड) स्व. बी.आर. यादव स्टेडियम होगा।तैराकी, जिला खेल परिसर, सरकंडा(सभी खेल प्रातः 9 बजे से)
पात्रता शर्तें
• खिलाड़ी छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी हो
• अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित होना अनिवार्य
• महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के लिए आयु सीमा खुली
• चयन ट्रायल में मूल अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र एवं
आधार कार्ड/स्थानीय प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य।चयन ट्रायल हेतु ऑनलाइन पंजीयन लिंक जारी कर दिया गया है।पात्र खिलाड़ी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं।


