
श्रद्धा, सम्मान और संस्कृति का संगम
धमतरी। कृष्णा पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गुरु महिमा पर आधारित प्रेरक भाषण, भावपूर्ण कविताएँ, मधुर गीत एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का हृदय जीत लिया एवं उनकी प्रस्तुतियों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व एवं भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वोच्च स्थान को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया।वहीं प्राचार्या पूजा सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा, “गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण कर उन्हें जीवन की सही दिशा भी प्रदान करते हैं,हमें सदैव अपने गुरुजनों का सम्मान करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।”इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्राचार्या सुप्रिया मेश्राम सहित सभी शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को महर्षि वेदव्यास के जीवन, गुरु पूर्णिमा के महत्व तथा भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा की गौरवशाली विरासत से प्रेरित किया एवं सभी विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


