

सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों की रही शानदार प्रस्तुति
विधायक ने भोथली के स्वयंसेवकों का किया उत्साहवर्धन
धमतरी। ग्राम खरेंगा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली की एन. एस. एस. इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम समापन हुआ। शिविर का संचालन अधिकारी गणेश प्रसाद साहू , मंजूषा साहू ,राकेश कुमार साहू,एवं गोपेश साहू के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में स्वयंसेवकों ने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति कि प्रस्तुत दी।मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ओंकार साहू एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम खरेंगा की सरपंच नीलम टी.आर. आडिल ने की।स्वयंसेवकों द्वारा आदिवासी नृत्य, सुआ नृत्य, देशभक्ति नृत्य तथा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।शिविर के बौद्धिक सत्र में विविध विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारियाँ प्रदान की ।अर्जुन साहू ने एनएसएस एवं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों की जानकारी प्रदान किया।शिविर के दौरान जनसेवा से जुड़े कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।


