
स्वास्थ्य के क्षेत्र की रीढ मितानिन बहनों का सम्मान से समाज स्वयं होता है सम्मानित -राजेंद्र
धमतरी । अंतर्राष्ट्रीय मितानिन दिवस पर सेवा के क्षेत्र में अपने कार्य, व्यवहार तथा समर्पण एवं कर्त्तव्यपरायणता से पहचान बनाने वाली दिव्यांग बुद्धयंतीन कुर्रे को जब शाल, श्रीफल के साथ ही उसके आवश्यकता के अनुरूप गोदरेज अलमारी प्रदान करते हुए निगम के सभापति विजय मोटवानी सहित पार्षदों की टीम उनके घर पहुंच कर किया गया तो, वह यह सम्मान पाकर काफी भावुक हो गई ,साथ ही खुशी में उनके आंखों से आंसू छलक पड़े और कहा कि मैं अपने सेवाभावी कार्यों को करने के लिए समर्पित भाव एवं पूर्ण निष्ठा से करने के लिए सदैव प्रेरित होते रहूंगी। इस अवसर पर विजय मोटवानी ने कहा है कि आज जब समाज में सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों की कमी महसूस की जा रही है ऐसे में हमारी बहन कुर्रे द्वारा मितानिन के रूप में दी जा रही समाज की बुनियादी सुविधाओं स्वास्थ्य के क्षेत्र में दी जा रही सेवा वास्तव में दिव्यागंता को पराजित करते हुए नूतन अध्याय लिखे जाने की ओर अग्रसर तो ही ,साथ समाजसेवी अनन्य क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए प्रेरणादायक उद्धरण प्रस्तुत कर रहा है।


