गुरुकुल विद्यासागर विद्यालय में राज्य स्थापना दिवस मनाया गया

धमतरी। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुकुल विद्यासागर विद्यालय लोहरसी में रंगोली, चित्रकला,एवं छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन किया गया।सभी बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाया।चित्रकला हेतु छत्तीसगढ़ महतारी का चित्र बनाने का विषय दिया गया।इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।लोक नृत्य के अंतर्गत सुवा नृत्य, कर्मा नृत्य, दरिया नृत्य, बस्तरिया नृत्य ने खूब वाहवाही लूटी। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर गौरा गौरी झांकी ने खूब तालियां बटोरी।झांकी से मंत्र मुग्ध होकर मुख्य अतिथि योगेश्वर साहू ने परमात्मा को विश्व के कण -कण में व्याप्त निरूपित करते हुए मधुर गीतों से समा बांधा,वहीं कोमल साहू ने कहा की जीवन में अनुशासन ही हर व्यक्ति के उन्नति के द्वार खोलता है।हमको हमारे लक्ष्य तक पहुंचाता है।कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों का गुलदस्ता एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। संस्था के प्रधान पाठक भारत लाल ने समारोह में उपस्थित अतिथियों का परिचय करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *