जन-मन योजना से साकार हुआ सपना

मोदी ने दी सोनिया बाई कमार को पीएम आवास की चाबी

धमतरी रजत जयंती समारोह के अवसर पर राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने प्रदेश के 3 लाख 51 हजार ग्रामीण हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया।वही कुछ को आवास की चाबियाँ भी प्रदान कीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यगण एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम पिपराहीभरी की जन-मन योजना हितग्राही सोनिया बाई कमार को प्रधानमंत्री के हाथों आवास की चाबी प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ।सोनिया बाई ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा आवास निर्माण के लिए ₹2 लाख की सहायता राशि तथा शौचालय निर्माण हेतु ₹12,000 की अतिरिक्त राशि स्वीकृत हुई। साथ ही,अपनी 1 एकड़ कृषि भूमि में 40 आम के पौधे लगाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है।मनरेगा योजना के तहत बाड़ी निर्माण तथा मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इन प्रयासों से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ और वह ग्राम में अन्य हितग्राहियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनी ।प्रधानमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गरीबों के लिए एक वरदान साबित हो रही है।मोदी ने कहा कि “प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से देश के हर जरूरतमंद परिवार को पक्का घर देने का हमारा संकल्प जारी है।  जिस पर छत्तीसगढ़ ने उत्कृष्ट कार्य किया है।कलेक्टर श्री मिश्रा और जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव ने सोनिया बाई को आवास की बधाई और शुभकामना दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *