एक दी दिवसीय उद्यमी कार्यशाला एवं ऋण वितरण कैंप

धमतरी। ग्राम करेलीबड़ी,में कलस्टर स्तरीय जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।उद्देश्य है कि ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहित करना था।छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, शाखा करेलीबड़ी द्वारा तीन पशुपालकों को कुल ₹ 2.96 करोड़ रुपये के किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।ग्रामीणों ने बैंक से संबंधित अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनका तत्काल निराकरण किया गया।

विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।लगभग 65 ग्रामीणों ने कार्यशाला में भाग लिया,कृषक, पशुपालक एवं स्व-सहायता समूह की महिलाएं शामिल थीं। उपस्थित विभागीय अधिकारियों में महाप्रबंधक प्रशांत चंद्राकर, अग्रणी बैंक प्रबंधक  इन्द्रकुमार टिलवानी, वरिष्ठ कृषि विस्तार नरेटी, ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक तन्मय सेन, प्रबंधक जगमोहन एक्का, तथा मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला सहकारी बैंक के अधिकारीगण शामिल रहे।कलेक्टर ने कहा कार्यशालाएं नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं।अगली कार्यशाला 9 अक्टूबर को ग्राम बेलरगांव,आयोजित की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *