

जिला न्यायाधीश, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
धमतरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश,कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।जेल परिसर के सभी प्रभागों एवं बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से सीधे संवाद स्थापित किया।परिरूद्ध बंदियों से अधिवक्ता नियुक्ति की स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं स्वच्छता की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। साथ ही किसी प्रकार का जातिगत भेदभाव या असमानता न हो।बंदियों से चर्चा कर समस्याओं और आवश्यकताओं को सुना।
निरीक्षण उपरांत बोर्ड ऑफ विजिटर्स की बैठक आयोजित की गई। जेल विजिट बुक का अवलोकन करते हुए अधिकारियों ने जेल प्रशासन को नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने, बंदियों को स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराने और सुधारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। जेल केवल दंड का स्थान नहीं, बल्कि सुधार और पुनर्वास का भी केंद्र होना चाहिए।इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला रोजगार अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्योग अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता,जेल अधीक्षक तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


