

बस्तर संभाग प्रभारी हेमराज सोनी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंटकर किया स्वागत
रायपुर। प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष अशोक साहू के मार्गदर्शन में कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा प्रदेश कार्यालय, रायपुर में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बस्तर संभाग प्रभारी हेमराज सोनी के नेतृत्व में बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री ललित चंद्राकर एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य खम्मन ताम्रकार का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंटकर राष्ट्रीय पदाधिकारियों का किया सम्मान
समारोह में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर एवं कोंडागांव जिले के प्रभारी तथा जिला पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंटकर दोनों राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान किया। इस अवसर पर बस्तर जिला प्रभारी भूपेश चंद्राकर, सुकमा जिला प्रभारी खरेन्द्र ठाकुर, नारायणपुर जिला महामंत्री निलेश बघेल, धमतरी जिला महामंत्री जितेन्द्र पटेल एवं किशोर साहू तथा श्याम आडेपवार ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का किया आह्वान
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री ललित चंद्राकर एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य खम्मन ताम्रकार ने उपस्थित पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की गतिविधियों को बूथ स्तर तक सक्रिय करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का संकल्प
समारोह में बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों के प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मजबूत करने का संकल्प लिया।

