63 पौवा अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

आमातालाब रोड पर पुलिस ने की घेराबंदी, 6,040 रुपये की शराब जब्त

धमतरी। जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने 63 पौवा देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत 6,040 रुपये बताई गई है।

आमातालाब रोड पर घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा आरोपी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मकेश्वर वार्ड निवासी एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में अवैध शराब लेकर आमातालाब रोड की ओर आ रहा है,जिसकी सूचना पर पुलिस टीम ने यादव भवन के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 13 पौवा देशी प्लेन और 50 पौवा देशी मसाला शराब, कुल 63 पौवा (11.34 बल्क लीटर) बरामद हुई। आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

गिरफ्तार आरोपी श्रीराम ध्रुव, उम्र  39 वर्ष,निवासी मकेश्वर वार्ड, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *