सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा में किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

रबी सीजन में समय पर बीज-खाद उपलब्ध कराने और धान खरीदी की तैयारियों पर बनी रणनीति

धमतरी। जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित बारगरी में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के कामकाज, किसानों को मिलने वाली सुविधाओं और आगामी रबी सीजन की तैयारियों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

सर्वसम्मति से किया पारित आमसभा में समिति की पिछले वर्ष की आय-व्यय विवरणी एवं ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया एवं आगामी रबी सीजन को देखते हुए किसानों को समय पर उन्नत बीज एवं उर्वरक उपलब्ध कराने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई।वहीं बैठक में कृषि ऋण की भी समीक्षा की गई। किसानों को शासन की ब्याजमुक्त कृषि ऋण एवं विभिन्न अनुदान योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया तथा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों को लेकर कांटा-बांट की दुरुस्ती, खरीदी केंद्र में छाया, पेयजल सहित आवश्यक सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा की गई।आमसभा में समिति प्राधिकृत अधिकारी अहमद अली खान, भाजपा गंगरेल मंडल महामंत्री चंद्रहास जैन, सरपंच शैलेश नाग, जनपद सदस्य उर्वशी कोर्राम, बारगरी प्रबंधक निखिल देवांगन, माटेगाहन प्रबंधक नकुल जैन, ऑपरेटर भूपेंद्र सिन्हा, गणेश यादव, सेल्समैन अशोक दास मानिकपुरी, अरविंद नेताम, एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *