अनुभवों की विरासत को सम्मान, वरिष्ठजनों के लिए विशेष आयोजन 2 अक्टूबर को

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय वरिष्ठ जन दिवस कार्यक्रम

धमतरी।जिन्होंने अपने अनुभव, ज्ञान और जीवन मूल्यों से समाज को दिशा दी, उनके सम्मान में 2 अक्टूबर को धमतरी में जिला स्तरीय वरिष्ठ जन दिवस मनाया जाएगा।इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा गाथा’ अंतर्गत मेनोनाइट हायर सेकेण्डरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठजनों के योगदान को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सौंपे दायित्व

कार्यक्रम में वरिष्ठजनों के सम्मान के साथ उनके स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण तथा शासन की वरिष्ठ नागरिक हितैषी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी एवं विभिन्न विभागों के समन्वय से उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सेवा एवं सहायता संबंधी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।कलेक्टर ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए वरिष्ठजनों की सुविधा, गरिमा और सम्मान का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।जिला प्रशासन का उद्देश्य वरिष्ठ जन दिवस को केवल सम्मान समारोह तक सीमित न रखते हुए वरिष्ठजनों के अनुभव और ज्ञान को नई पीढ़ी से जोड़ना तथा समाज में उनके प्रति सम्मान और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *