
16 लोगों से कुल 2900 रुपये वसूला गया जुर्माना
धमतरी। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में बस स्टैंड एवं सिहावा चौक क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाये।टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ लोग खुले में कचरा फेंककर एवं स्वच्छता नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, जिससे आसपास का वातावरण दूषित हो रहा था।जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों पर अर्थदंड लगाया गया और भविष्य में ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी गई।साथ ही, नागरिकों से अपील की गई है कि वे कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।

