
मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा), गांजा की बिक्री ही नहीं,अब सेवन करने वाले भी रहें सावधान
धमतरी। जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत लगातार “आपरेशन निश्चय” सहित विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भर्री पारा क्षेत्र में एक युवक खुलेआम मादक पदार्थ (हेरोइन/चिट्टा) का सेवन कर रहा है।
जिसकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई, जहां आरोपी मनोहर यादव, उम्र 22 वर्ष,को मौके पर ही मादक पदार्थ का सेवन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।तथा
उक्त कृत्य पर धारा 27 एनडीपीएस एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

