

धमतरी। हाल ही में आयोजित “युवा फेस्ट-2026” की शानदार सफलता के बाद आज शाम कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं वालेंटियर्स को सम्मानित करने के लिए एक समारोह आयोजित कर कलेक्टर ने मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर युवाओं की प्रतिभा और समर्पण को सम्मानित किया।इस अवसर पर 24 विधाएं और 7-7 खेल विषय बालक बालिकाओं के थे।कलेक्टर कहा कि वर्तमान समय युवाओं के लिए असीम अवसरों का दौर है, जिसमें निरंतर सीखने और स्वयं को विकसित करने की आवश्यकता है।युवाओं को धैर्य, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।कहा कि डिजिटल युग में पूरी दुनिया युवाओं के हाथ में है, ऐसे में सही दिशा में किया गया प्रयास सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।प्रतिभा केवल महानगरों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण अंचलों में भी अपार संभावनाएं मौजूद हैं। “युवा फेस्ट- का उद्देश्य ऐसे ही छिपे हुए हुनर को मंच प्रदान करना और युवाओं को अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर देना है।साथ ही कलेक्टर ने जानकारी दी कि आगामी समय में जिले में राज्य स्तरीय गेमिंग कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है, जिससे युवाओं को उभरते हुए डिजिटल और टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।वहीं प्रतिभागियों एवं वालेंटियर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह आयोजन उनके लिए न केवल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच बना, बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने, टीमवर्क सीखने और नए कौशल अर्जित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी साबित हुआ।


