यात्रियों की सुरक्षा से समझौता करने वाले वाहन संचालकों पर की गई सख्त कार्यवाही

फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र व इमरजेंसी एग्जिट की व्यापक जांच,10 बसों में पाई गई कमियां

धमतरी। आज बस स्टैंड धमतरी में पुलिस यातायात एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।जिसका मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं बस संचालकों द्वारा शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करवाना रहा।इस दौरान टीम द्वारा बसों में उपलब्ध अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों जैसे फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) एवं आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) की बारीकी से जांच की गई।साथ ही इन उपकरणों की उपयोगिता, वैधता एवं कार्यशील स्थिति का भी परीक्षण किया गया, ताकि आपात स्थिति में यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा या जोखिम का सामना न करना पड़े।इस अभियान के अंतर्गत लगभग 35 से 40 बसों का निरीक्षण किया जा चुका है, जिसमें 10 बसों में विभिन्न प्रकार की गंभीर कमियां पाई गईं।जिस पर संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए कुल 5100/- रुपये का समन शुल्क वसूला गया।इसके अतिरिक्त, परिवहन विभाग द्वारा चालानी कार्यवाही भी की गई।साथ ही कहा कि नियमों की अनदेखी पाए जाने पर भविष्य में और कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *