कांग्रेस की ‘महिला विरोधी’ विचारधारा के खिलाफ भाजपा का फूटा गुस्सा, फूंका पुतला

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बेलरगांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के हित में पारित किए गए बिल के खिलाफ गठबंधन के रुख पर कड़ा विरोध जताया हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप,मोहन पुजारी और मंडल अध्यक्ष हुमित लिमजा ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया।कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की सोच हमेशा से महिला विरोधी रही है।संसद में महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण बिलों का विरोध करके विपक्षी गठबंधन ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है।साथ ही सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन भी किया और भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि देश की नारी शक्ति का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *