ग्राम परसतराई में विकास की नई नींव

आस्था के साथ आधारभूत विकास भी हमारी प्राथमिकता – महापौर रामू रोहरा

धमतरी। ग्राम परसतराई स्थित शीतला मंदिर परिसर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, गोठान में बोरखनन एवं वार्ड क्र. 8 में नाली निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर उपस्थित रहे।वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता  संतकुमारी किरण साहू ने की एवं जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रही।महापौर ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने का माध्यम है।शीतला मंदिर परिसर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा।बोरखनन एवं नाली निर्माण कार्य ग्रामीण जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े हैं।बोरखनन से जल सुविधा सुदृढ़ होगी, वहीं नाली निर्माण से स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनेगी और जल निकासी की समस्या का समाधान होगा।कहा कि आस्था के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं का विस्तार भी समान रूप से जरूरी है।कहा कि शहर और गांव दोनों क्षेत्रों का संतुलित एवं समग्र विकास ही उनकी प्राथमिकता है, और जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *